Table of Contents
वृद्धि और विकास में अंतर
अभिवृद्धि का अर्थ = शारीरिक विकास (भार बढना , लम्बाई बढना , हड्डियों में वृद्धि आदि )
विकास का अर्थ = शारीरिक विकास + मानसिक विकास + सामाजिक विकास + संवेगात्मक विकास
वृद्धि और विकास में अंतर --
अभिवृद्धि |
विकास |
---|---|
अभिवृद्धि में आकार एवं भार में परिवर्तन शामिल है |
विकास में समस्त परिवर्तन शामिल है |
वृद्धि असतत्त् प्रक्रिया है |
विकास सतत्त् प्रक्रिया है |
वृद्धि मात्रात्मक होती है |
विकास मात्रात्मक एवं गुणात्मक दोनों होता है |
अभिवृद्धि का मात्रात्मक मापन संभव है |
विकास का निरीक्षण किया जाता है |
अभिवृद्धि विवृद्धि सूचक होती है |
विकास विवृद्धि एवं ह्रास सूचक होता है |
अभिवृद्धि एकपक्षीय होती है |
विकास बहुपक्षीय होता है |
अभिवृद्धि में शारीरिक विकास को शामिल किया जाता है |
विकास में शारीरिक , मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास को शामिल किया जाता है |
अभिवृद्धि का संकुचित अर्थ होता है |
इसका व्यापक अर्थ होता है |
अभिवृद्धि में रचनात्मक परिवर्तन शामिल है |
विकास में रचनात्मक एवं विनाशात्मक परिवर्तन शामिल है |
अभिवृद्धि कुछ समय बाद रुक जाती है |
विकास जीवन पर्यंत चलता रहता है |
FAQ ---
अभिविद्धि में किस प्रकार के परिवर्तन शामिल होते है ?
अभिवृद्धि में आकार एवं भार में परिवर्तन शामिल है
विकास के अंतर्गत कौनसे पक्ष शामिल होते हैं ?
विकास में शारीरिक , मानसिक, सामाजिक एवं संवेगात्मक विकास को शामिल किया जाता है
विकास में कौनसे परिवर्तन शामिल है ?
विकास में रचनात्मक एवं विनाशात्मक परिवर्तन शामिल है
विकास कब तक चलता रहता है ?
विकास जीवन पर्यंत चलता रहता है